करनाल। महाराणा प्रताप चौक पर एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान थूकने की वीडियो वायरल होने और सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद ढाबा संचालक रात को सामन लेकर यूपी चला गया। इस मामले की शिकायत सामाजिक संगठनों ने पुलिस को भी दी थी। दुकान के मालिक रवि ने बताया कि दुकान को सारिक नाम का लड़का चलाता था जोकि सहारनपुर का रहने वाला है। गौरतलब है कि रोटियां बनाने वाले युवक की थूकने की वीडियो 22 नवंबर को वायरल हुई थी। 27 नवंबर को सामाजिक संगठनों और आसपास के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए शहर थाना पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद दुकान संचालक 6 दिसंबर की रात को यहां से चला गया। संवाद