फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पड़ी भारी: अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, व्यापारी की मौत, चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठा

Sun, 17 Mar 2024 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग, करनाल (हरियाणा)

सार

चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुंडरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के निसिंग क्षेत्र के बधनारा रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर खंभे से टकरा गई। हादसे में कैथल के कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुंडरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कैथल के सिरसल गांव निवासी 38 वर्षीय सुखदेव की करीब 15 साल से निसिंग में कपड़े की दुकान है। सुखदेव रोजाना अपने गांव से निसिंग आता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान को बंद करके अपने गांव लौट रहा था तो बधनारा रोड पर गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे में जा टकराई।
विज्ञापन

इसके बाद गाड़ी सड़क के पास खड़े पेड़ से टकरा कर रूक गई। हादसा होता देख रात को मौके से गुजर रहे लोगों ने सुखदेव को गाड़ी से निकाला और पुड़री थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुड़री के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


व्यापारी की मौत होने से चार बच्चियों की सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मृतक अकेला ही परिवार में कमाने वाला था और उसकी चार बेटियां है। जिनके सिर पर पिता का साया उठ चुका है और परिवार में सदमें में है। कैथल की पुड़री थाना पुलिस ने सुखदेव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों हवाले कर दिया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें