करनाल। मोबाइल पर बैंक की तरफ से एक लिंक भेजकर उपभोक्ता के खाते से 1.53 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। संधू कॉलोनी निवासी अनूप ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च की दोपहर उसके पास एक मैसेज इंदूसलैंड बैंक का क्रेडिट कार्ड के कैश बैक से प्राप्त हुआ था। जिस पर उसने क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। उसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने शुरू हो गए और एक लाख 53 हजार 943 रुपये कट गए। जिसके बाद उसने तुरंत 1930 पर डायल कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद