फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर गांव महमूदपुर के नजदीक पीछे से बाइक की टक्कर लगने से दूसरी बाइक पर सवार ठेकेदार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इस हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज प्लाईवुड फैक्टरी में ठेकेदार था। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी निवासी सनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज प्लाईवुड फैक्टरी का मालिक है। नेपाल के जिला सिरा के गांव कल्याणपुर निवासी सैनी मंडल उनकी फैक्टरी में ठेकेदारी करता था। वह जगाधरी की काहरान गली में रहता था। शुक्रवार को सैनी मंडल बाइक पर महमूदपुर जा रहा था। महमूदपुर के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया में जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें