फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते का चाचा ही विवाहिता से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाने को दी शिकायत में बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाला आरोपी विक्रम उसके साथ पिछले दो सालों से जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा है। उसने कई बार परिजनों को बताने का प्रयास किया तो आरोपी उसे जाने से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। पीड़िता के अनुसार 2019 में उसकी शादी हुई थी और उसका पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह जब ड्यूटी पर जाता था तो आरोपी चाचा दुष्कर्म करता था। इस संबंध में असंध की महिला थाना प्रभारी पवना देवी ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें