करनाल। सोमवार को भी कई एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लेट ऊंचाहार एक्सप्रेस हुई, जो चार घंटे लेट सुबह 10:22 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल ट्रेन भी सवा चार घंटे की देरी के बाद 10:47 बजे स्टेशन पर पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे और अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। आम्रपाली सुबह 08:12 बजे और अमृतसर 08:05 बजे पहुंची। मालवा सुपरफास्ट ट्रेन पौने तीन घंटे लेट होकर 06:49 बजे आई, जबकि झेलम एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से 09:12 बजे स्टेशन पहुंची। लोकल ट्रेनों की बात करें तो अंबाला-पानीपत लोकल पौने घंटे की देरी से 09:29 बजे, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से 11:46 बजे पहुंची। इनके अलावा फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से शाम 4 बजे, सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 03:45 बजे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल सवा घंटे देरी से पहुंची। ब्यूरो