फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनाें के लेट चलने का सिलसिला जारी है। वीरवार को दिल्ली से अंबाला को जाने वाली ऊंचाहार सुबह छह बजे के बजाए शाम छह बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। जिसकी वजह से स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ओर जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। लोग ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।


ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6:22 के बजाए शाम 06:06 पर करनाल स्टेशन पर पहुंची। ये ट्रेन प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ तक जाती है। ट्रेन नंबर 64532 अंबाला कैंट पानीपत मेमू निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से परिचालन कर पाई। ट्रेन नंबर 14507 सवा घंटे की देरी के बाद 04:20 बजे करनाल पहुंची। 12715 सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद दोपहर बाद 03:35 बजे करनाल आई। इनके बाद ट्रेन नंबर 12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 64514 पानीपत-अंबाला कैंट 40 मिनट, 64465 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र और 12507 दौलतपुर चौक जन शताब्दी निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से आई। इनके अलावा करीब 15 ट्रेनें भी निर्धारित समय से 20 से 30 मिनट तक की देरी से आईं और चलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें