माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहरे से दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शनिवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 14 घंटे की देरी से शाम को 06:20 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से शाम को सवा तीन बजे करनाल स्टेशन पहुंची। शान ए पंजाब आठ घंटे की देरी से बाद शाम को 04:20 बजे करनाल आई। नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से रात को 02:21 बजे आई।
वहीं नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12:43 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 07:21 बजे आई। मालवा भी करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह साढ़े सात बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम को पांच बजे आई। जम्मू मेल डेढ़ घंटे की देरी से रात को 11:40 बजे आई। जम्मू तवी डेढ़ घंटे की देरी से रात को 01:21 बजे आई। सचखंड सवा घंटे की देरी से शाम को चार बजे पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी सवा घंटे की देरी से 04:11 बजे आई। गीता जयंती एक घंटे की देरी से दोपहर को 12 बजे पहुंची।
अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में शान ए पंजाब छह घंटे की देरी से दोपहर को 02:27 बजे आई। आगरा कैंट एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से सुबह 08:16 बजे आई। कुरुक्षेत्र हजरत निज्जामुद्दीन पौने दो घंटे की देरी से सुबह 07:45 बजे आई। दिल्ली इंटरसिटी पौने दो घंटे की देरी से सुबह 11:50 बजे आई। सचखंड डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 12:09 बजे आई।
दिल्ली इंटरसिटी ने पौने दो घंटे कराया इंतजार
दिल्ली इंटरसिटी पौने दो घंटे की देरी से दोपहर बाद 01:21 बजे आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से 02:40 बजे आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से शाम को 03:50 बजे आई। पश्चिम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 03:37 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से सुबह 07:46 बजे आई। झेलम पौने दो घंटे की देरी से सुबह 09:38 बजे आई। नई दिल्ली जनशताब्दी एक घंटे की देरी से सुबह 10:33 बजे आई।