फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऊंचाहार 10 और शान ए पंजाब ने कराया 8 घंटे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली-अंबाला रूट पर सोमवार को करीब 24 ट्रेनें दो से 10 घंटे तक की देरी से पहुंचीं। जिसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा 10 घंटे की देरी के बाद शाम को 04:35 बजे पहुंची। शान ए पंजाब सवा आठ घंटे की देरी से शाम को 04:25 बजे करनाल आई। मालवा सुपरफास्ट साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर को 01:34 बजे आई। गीता जयंती छह घंटे की देरी के बाद शाम को 04:50 करनाल आई। अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से सुबह 11:10 बजे करनाल आई। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से सुबह 9:54 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी के बाद शाम को सात बजे आई।
नेताजी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से रात को 02:31 बजे करनाल आई। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ढाई घंटे की देरी से दोपहर बाद 01:06 बजे आई। पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद दोपहर को 2:40 बजे आई। जम्मू तवी दो घंटे की देरी के बाद रात को एक बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से शाम को 04:15 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची
अमृतसर इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से शाम को पांच बजे पहुंची। जम्मू मेल सवा घंटे की देरी से रात को 11:36 बजे आई। पठानकोट एक घंटे की देरी से सुबह 10:52 करनाल पहुंची। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से शाम को 05:17 बजे पहुंची। शान ए पंजाब सवा चार घंटे की देरी से रात को 12:34 बजे आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल तीन घंटे की देरी से शाम को 04:42 बजे आई। आगरा कैंट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह 06:56 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद सुबह 09:50 बजे करनाल पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से दोपहर को 12:01 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से दोपहर बाद 02:06 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 03:11 बजे पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट सवा दो घंटे की देरी से शाम को 05:09 बजे आई। गीता जयंती दो घंटे की देरी से शाम को 05:31 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें