घरौंडा। उपमंडल कार्यालय में युवा फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को पूरा करवाने के लिए एसडीएम राजेश सोनी को एक लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा। ट्रैफिक लाइट काम न करने के कारण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग को ज्ञापन के जरिये रखा गया। मंच संरक्षक मास्टर योगेंद्र ने कहा कि शहर में ट्रैफिक लाइट काम न करने से जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि एक शहर के दो एंट्री पॉइंट पर साइन बोर्ड व रिफ्लेक्टर लाइट न होने से भी काफी समस्या आती है। प्रधान योगेश वर्मा, कार्यकारिणी प्रधान रिंकू राणा, कोषाध्यक्ष चाहत वधवा, सचिव प्रदीप गुप्ता, उप प्रधान संजय गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद