फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें लबालब, निगम कार्यालय बना तालाब

Mon, 22 Jun 2015 01:06 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से पड़ रही गर्मी से आखिरकार रविवार को जिलेवासियों को निजात मिल ही गई। तीन घंटे जिलेभर में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान जिलेभर में 22.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


बारिश के साथ करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। बारिश से शहर की कई कॉलोनियों समेत कार्यालयों में पानी भर गया। खासकर नगर निगम का कार्यालय तालाब में तबदील नजर आया। एक ही दिन में 7 डिग्री पारा लुढ़क गया। जिलेभर में जगह-जगह सड़कें व गलियां जल से लबालब भर गईं। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक जिलेभर में बारिश की संभावनाएं बरकरार रहेंगी। बारिश से निगम कार्यालय परिसर में पानी भर गया। योग कार्यक्रम के बाद सीएम को नगर निगम का निरीक्षण करना था, इसी दौरान हुई बारिश के कारण निगम कार्यालय में एक एक फुट पानी भर गया। जैसे ही सीएम का काफिला निगम के बाहर पहुंचा तो खुद सीएम भी पानी को देखकर दंग रह गए। बाद में उन्होंने अपनी गाड़ी बदलकर ऊंची गाड़ी में सवार हुए और निगम परिसर के अंदर गए। इस दौरान कमांडो व पुलिस कर्मचारियों के कपड़े भी भीग गए। इसके अलावा कई अन्य स्थानों व सड़कों पर भी पानी भर गया।  

धान की फसल के लिए करेगी खाद का काम
बारिश धान की फसल के लिए इस समय खाद का काम करेगी। इतना ही नहीं धान की रोपाई वाले किसानों को धान की रोपाई के लिए खेत में पानी खड़ा करने की परेशानियों से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। इससे एक ही दिन में जिलेभर में लाखों रुपये की बिजली की खपत बच गई।  
विज्ञापन

कई जगह रही बिजली बाधित
तेज हवाएं चलने और करीब 3 घंटे झमाझम बारिश होने से जिलेभर में कई स्थानों पर बिजली बुरी तरह से बाधित रही। कई ग्रामीण इलाकों में सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई थी। बिजली निगम कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने में जुटे थे।
प्री-मानसून की बारिश का फिलहाल इंतजार
रविवार सुबह हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम रही। अभी जिलेवासियों को प्री-मानसून का और इंतजार करना पड़ेगा। प्री-मानसून में देरी के कारण मानसून में भी देरी के कयास लगाए जा रहे हैं।
मानसून से पहले ही डूबी सीएम सिटी
करनाल। सीएम सिटी में प्री-मानसून आने से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ की बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की हकीकत सरकार के सामने रख दी। रविवार को हुई झमाझम ने शहर को पानी से लबालब कर दिया। हाल यह रहे कि नगर निगम कार्यालय में जाने के लिए सीएम के काफिले को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नगर निगम के साथ-साथ घंटाघर चौक, सेक्टर 13, चार चमन, सदर बाजार, कुंजपुरा रोड, सब्जी मंडी रोड, सुभाष गेट, जुंडला गेट हर जगह सड़कें लबालब हो गईं। अमर उजाला ने 20 जून के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए मानसून सिर पर तैयारियां सिफर समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार में प्रशासन की लापरवाही को दर्शाते हुए बताया गया था कि किस प्रकार नाले और सभी नालियां गंदगी से अंटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें