फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बचाव के लिए आए मजदूर की हत्या

Mon, 22 Jun 2015 01:03 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 निगदू के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों में हुए आपसी झगड़े में एक मजदूर की हत्या कर दी गई और तीन मजदूर घायल हो गए। बुटाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ मजदूरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। दो मजदूरों के झगड़े में समझौता करवाने आए हीरालाल की ही हत्या की गई है।
भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे के करीब संजय और दिनेश कुमार में झगड़ा हो गया। दिनेश कुमार ने हीरा लाल मजदूर को आवाज लगाई और हीरालाल ने बचाव करते हुए मामले को शांत करवा दिया था। रविवार सुबह 8 बजे के करीब संजय कुमार कुछ मजदूरों के साथ हीरा लाल पर ईंटें बरसाईं।
विज्ञापन


हीरा लाल की चिल्लाने की आवाज से अन्य  मजदूर दौड़े आए, इनको संजय के पक्ष के मजदूरों ने मारना शुरू कर दिया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे कस्बे के किसानों ने जब लड़ाई को देखा तो वो बचाव के लिए आए। भट्ठे के मालिक बीरा सिंह ने बताया कि जब उनकी सारी घटना का पता चला तो वो खेतों में भागे।

उन्होंने देखा की हीरा लाल व 3-4 मजदूर अन्य घायल पड़े थे। उन्होंनेे घायलों को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान हीरा लाल (30) वासी शेखपुरा जिला बिहार की मौत हो गई। थाना बुटाना के प्रभारी सुबे सिंह व निगदू चौकी के इंचार्ज रमेश चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आठ मजदूरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें