फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों बाइक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव शेखपुरा फार्म निवासी अर्जुन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। आठ दिसंबर को वह और उसका छोटा भाई पृथ्वी (23) मेरठ रोड पर शाम के समय पैदल जा रहे थे। मेरठ रोड पुलिया के समीप करनाल की तरफ से आई मोटरसाइकिल चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में गई जान
इंद्री। दो बाइकों की टक्कर में रजत निवासी कमालपुर रोड़ान (21) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दादा की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत ने बताया है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने पोते रजत के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर अपने गांव से संगोहा स्थित अपनी हेयर ड्रेसर की दुकान के लिए चले थे। तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने रजत की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रजत मोटरसाइकिल सहित खेतों में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें