फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलैरो गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने से टकराई बाइक, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बोलेरो गाड़ी के अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हालात गंभीर है। घायलों के परिजनों ने गाड़ी के चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिव कालोनी निवासी पंकज सैनी ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:15 बजे उनका भाई अमित और सौरभ बाइक पर सवार काछवा रोड की तरफ जा रहे थे। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। जब बाईपास पर शनि मंदिर रामनगर के नजदीक पहुंचे कैथल पुल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने अमित की बाइक को क्रास करके अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक गाड़ी से टकरा गई। सौरभ को मुंह व सिर पर चोट आई और अमित को पसलियों, सिर व कान पर चोट आई। गाड़ी का चालक मनीष कुमार वासी गांव नाहरपुर जगाधरी यमुनानगर बताया मौका पाकर वह फरार हो गया। अमित कल्पना चावला मेडिकल कालेज में और सौरभ पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें