फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले की दो महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sun, 10 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी मुस्कान को सम्मानित करते वाल्मीकि एजूकेशन सोसाइटी के सदस्य। समाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की दो महिला खिलाड़ियों को पदक जीतने पर वाल्मीकि एजूकेशन सोसाइटी ने सम्मानित किया गया। खिलाड़ी मुस्कान ने महाराष्ट्र में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गांव पुण्डरी फतेहपुर की खिलाड़ी कृतिका सिरसवाल ने सोलन हिमाचल में आयोजित जूडो-कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

दोनों ही खिलाड़ियों को एजूकेशन सोसाइटी के सदस्यों ने नोटों का हार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संस्था के प्रमुख संयोजक रमेश कुमार स्टौंडी ने कहा कि जो भी पुरुष व महिला किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करते है। उनको हमारी संस्था की ओर से सम्मानित किया जाता है। पूर्व पार्षद बलबीर सिंह, महेन्द्र सिंह, मास्टर राजकुमार, जयदीप, सुरेश कुमार, गोधा राम, विक्रम सिरसवाल, अशोक, राजेश आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें