फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर के पास सड़क हादसे में दो किशोरों की गई जान

विज्ञापन
प​श्चिमी यमुना नहर के पास सड़क हादसे में दो किशोरों की गई जान - फोटो : प​श्चिमी यमुना नहर के पास सड़क हादसे में दो किशोरों की गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। होली की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब पश्चिमी यमुना नहर के बाइपास पर देर शाम हुए सड़क हादसे में दो किशोरों की जान चली गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अचानक फिसल गई, जबकि कुछ लोग किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने की आशंका जता रहे हैं।
मृतकों की पहचान रामनगर निवासी 17 वर्षीय हर्ष और उसके साथी हरीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों होली का त्योहार मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पश्चिमी यमुना नहर बाइपास पर पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हरीश के पिता जोगिंद्र ने बताया कि उनका बेटा हर्ष के साथ घर से कुछ ही दूरी पर गया था। हमें अभी तक समझ नहीं आ रहा कि बाइक फिसली या किसी वाहन ने टक्कर मारी। हर्ष रेलिंग से टकराया और ग्रिल उसके शरीर में घुस गई। मौके पर ही उसकी जान चली गई। घायल हरीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीटीवी खंगाल रही पुलिस छाबरा सुपर स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले दोनों लड़कों के एक्सीडेंट की सूचना उन्हें फोन पर मिली। मौके पर पहुंचने पर एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, पर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले एक युवक की मौत की सूचना मिली थी, जबकि दूसरा घायल था। उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के कारण को लेकर अभी संशय बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें