करनाल। होली के रंगों में सराबोर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। त्योहार की आड़ में हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी रोकने के लिए पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की।
सेक्टर-13 क्षेत्र में थाना प्रभारी रामलाल स्वयं टीम के साथ सड़कों पर उतरे और हालात का जायजा लिया। गश्त के दौरान खुली गाड़ियों थार जीप और ट्रैक्टरों पर सवार होकर शोर-शराबा कर रहे युवाओं को रोका गया। ऐसे वाहन पकड़े जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां थीं। संवाद