संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। बसंत विहार में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बसंती कॉलोनी कुंजपुरा निवासी सूरत सिंह ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति उनके पशु बाड़े के पास शराब पीने के बाद लोगों को गालियां देता था। उसकी पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके सिर के बाल पकड़ कर घसीटते हुए मारपीट की।
इस मामले में उन्होंने थाने में उसकी शिकायत दे दी। जिस कारण आरोपी ने कई लोगों के साथ तलवार, लाठी-डंडों से उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उसके अलावा पत्नी रोशनी,भतीजा जितेंद्र, चालक सोनू, भाई विजय आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूरत सिंह की शिकायत पर कृष्ण, चांद, अभी, शिवम, सागर, इसम सिंह, शंटी, मग्गी व रविंद्र सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।