फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। दीपेश चौधरी ने 71.71 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। दीपांशु चौधरी ने 69.49 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन वर्ष 2026 में होने वाली वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
विज्ञापन

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 14 अक्तूबर तक उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। इंटर कांटिनेंटल शाइनिंग स्टार अकादमी के मुख्य कोच मयंक शर्मा ने बताया कि दिपांशु इससे पहले भी 2023 में नाॅर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसी वर्ष करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी दीपेश ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं दीपांशु ने जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप के अंडर 20 मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 2024 में पटना में आयोजित नेशनल यूथ चैंपियनशिप के अंडर 18 मुकाबले में दीपांशु ने 70 मीटर भाला फेंककर जिले का नाम स्वर्ण पदक जीता था। दोनों खिलाड़ी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें