फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना से अब तक 550 लोगों की जान जा चुकी है। अभी 13 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक 448664 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 408052 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 39989 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 39426 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिला का पॉजिटिविटी रेट 7.04 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। बुधवार को ब्लैक फंगस का कोई भी केस नहीं मिला।
विज्ञापन

43 जगहों पर 5482 लोगों ने लगवाया टीका
करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 43 जगहों पर टीकाकरण शुरू किया गया। यहां पर 5482 लोगों ने टीका लगवाया।
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिला में अभी कोई प्रभाव नहीं। हालांकि यह चिंताजनक है कि देश के कुछ राज्यों में अभी हालात संतोषजनक नहीं दिख रहे। हमें कोरोना प्रोटोकॉल का निरंतर ध्यान रखना होगा। जिन लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वह समय पूरा होने पर दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें