फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका गए परिवार के घर में दो लाख की नकदी, जेवर चोरी

Sat, 07 Jun 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मॉडल टाउन के एक बंद घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया जब मकान मालिक परिवार समेत अमेरिका गया था। चोरों ने सोने-चांदी गहने और दो लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

ये वारदात तब सामने आई जब मकान की देखरेख करने वाला चौकीदार मौके पर पहुंचा रिश्तेदार ने मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के निवासी उमेश द्विवेदी ने बताया कि उनके मौसा वृंदावन द्विवेदी परिवार समेत अमेरिका गए हैं। उनके मकान नंबर 181-सीआर मॉडल टाउन की चाबी उनके पास है। घर की देखरेख के लिए एक चौकीदार विष्णु को नियुक्त किया गया था। विष्णु तीन जून को घर का निरीक्षण करते हुए देखा कि ड्राइंग रूम की खिड़की खुली हुई है और उस पर लगी सील भी टूटी पड़ी थी।
उमेश को तुरंत सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर घर खोल कर देखा तो अंदर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। उमेश ने इसकी सूचना अमेरिका में रह रहे मौसा और उनके बेटे गोपाल को दी। बाद में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए लेकिन उनमें कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें