फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसों में दो की मौत, पकड़े गए आरोपी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। कैंटर ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को चपेट में ले लिया। धान की बोरियों से भरे ट्रक की चपेट में आकर पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। दोनों मामलों में वाहनों के चालकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया।


नेशनल हाईवे पर शामगढ़ पुल के पास मंगलवार देर रात हादसा हुआ। कैंटर ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी सतीश कंबोज (59) को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दयालपुरा निवासी सतीश कंबोज पीडब्यूडी से रिटायर होने के बाद कुरुक्षेत्र में निजी क्षेत्र में नौकरी कर रहे थे। सतीश दो बेटों के पिता थे। एक बेटे की मृत्यु तीन वर्ष पहले हो चुकी थी। परिवार में पत्नी और एक बेटा बचा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित फरार होने लगा। पीछे से आ रहे टैक्सी चालक ने कैंटर का पीछा किया। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद टैक्सी चालक ने अपनी गाड़ी कैंटर के आगे लगाकर उसे रोक लिया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

घसीटते ले गया ट्रक, सड़क पर आधे घंटे पड़ा रहा शव
दूसरा हादसा शहर के मेरठ चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। धान की बोरियों से लदे यूपी नंबर के ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। ट्रक में फंसकर युवक कई मीटर तक घिसटता गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इंचार्ज एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें