फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बलहेड़ा में संघर्ष का सीसीटीवी फुटेज वायरल, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बलहेड़ा गांव में सोमवार को हुए दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष का तीन मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। फुटेज में दोनों पक्षों के लोग हथियारों के साथ भिड़ते दिख रहे हैं। झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने करनाल और पानीपत निवासी 16 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात सहित 36 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वीडियो में एक सफेद और एक काले रंग की कार गली में आती दिख रही है। सफेद कार से कुछ युवक उतरते हैं और प्लास्टिक के बोरे से हथियार निकालते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सभी युवक गली की ओर दौड़ते हैं। उसी समय गली में स्कूल बैग लेकर लौटते बच्चे और महिलाएं भागते हुए दिखते हैं। अचानक एक युवक पिस्टल निकालकर हवाई फायर करता है। फिर लोग भागते दिखते हैं। कुछ देर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। सड़क पर खुलेआम मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो के अगले हिस्से में हमलावर हथियार लेकर वहां से भागते हुए दिखते हैं। दूसरा पक्ष लाठी-डंडे लेकर सफेद कार पर हमला करता नजर आता है। कुछ ग्रामीण और पशुपालक भी बीच में फंसे दिखते हैं।
विज्ञापन






बलहेड़ा गांव में सोमवार सुबह विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस को दी शिकायत में गांव बलहेड़ा निवासी सलीम ने बताया था कि सोमवार को वह घर में काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उनके पड़ोसी हारून, फारूक, सादा, साहिल और शाहरुख आए और गाली-गलौज करने लगे। पड़ोस के लोगों के समझाने पर वे चले गए। कुछ समय बाद आरोपी अपने करीब 30 अन्य साथियों के साथ 6-7 गाड़ियों में पहुंचे और डंडों व ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। उनके भाई सादिक अली ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। करीब 25 मिनट में पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। हमले में उन्हें, भाई तालीम, सलीम, वाजिद अली, तारीप, शहजाद की पत्नी हुसन, साजिद अली और सावेज घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद बल्हेड़ा गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। घरौंडा थाना के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी पक्ष के छह लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें