करनाल। सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट और बुढ़ाखेड़ा मोड़ के पास से एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने शनिवार को दो आरोपियों यूपी के सहारनपुर जिला के थाना गंगोह के कलरहेड़ी गांव निवासी राजेंद्र उर्फ बिहारी और गुरूचरण सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। चोरी की हुई आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस टीम प्रभारी इंद्री सिंह ने बताया कि आरोपियों ने आठ बाइकें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं। तीन बाइक थाना कुंजपुरा, एक सिविल लाइन, एक घरौंडा और तीन बाइक थाना शहर क्षेत्र से चोरी की थीं। संबंधित थानों में पहले ही मुकदमे दर्ज किए जा चुके थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी राजेंद्र ने चोरी की गई बाइकों में से दो बाइक अपने साथी गुरुचरण देसवाल को सस्ते दामों पर बेच दी थीं, जिन्हें टीम ने गुरुचरण से बरामद किया है।