फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान में चोरी के दो आरोपी पकड़े

Sat, 30 Nov 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-14 के बंद मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मकान से चोरी की टोटियां, लोहे व पीतल का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार डायल 112 नंबर के माध्यम से चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना सिविल लाइन की टीम ने पार्क से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बाबू वासी मद्रासी कॉलोनी रामनगर और सुलतान सिंह वासी शिव कॉलोनी शामिल हैं। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। ब्यूरोखेत में बने कमरे से उड़ाया सामान
विज्ञापन

मूनक। खेत से कृषि यंत्र व दवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत मेंं मूनक निवासी रमेश ने बताया कि वे फौजी डेरे के पास ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। सुबह जब वह खेत गया तो वहां बने कमरे का ताला टूटा मिला। चोर करने एक मोटर, स्टार्टर, रोटावेटर के क्रॉस, रोटावेटर का तवा, डीएपी का कट्टा, यूरिया का कट्टा, चार डिब्बे दवा, आधा कटा गेहूं के बीज चोरी कर ले गए थे। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
घर से गहने, कार और सामान गायब
करनाल। ससुराल से लौटा व्यक्ति के में रखा फोटोग्राफी का सामान, गहने और कार गायब होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की पत्नी ने पति के परिवार पर शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण विहार निवासी महिला ने बताया कि उनका पति गुरप्रीत उनके साथ मायके नीलोखेड़ी आया था। उनकी गर्दन में 24 नवंबर को दर्द था। बाद में बड़ी बेटी के साथ करनाल आई तो घर से दो कैमरे, दो गिंबल, कंप्यूटर और सोने के गहने व कार गायब मिली। उसे सास, जेठ, देवर, मामा पर शक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें