करनाल। डीमैट खाता खोलने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में मॉडल टाउन निवासी पवनदीप कल्याना ने बताया कि उन्हें एक अक्तूबर को कॉल आया और आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम पर अपने चैनल में एड कर लिया। इसक बाद डीमैट खाता खोलने के बदले में उन्हें दो लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। खाता खोलने की फीस 20 हजार रुपये थी। इसके बाद दो लाख रुपये इन्वेस्ट के नाम पर ट्रांसफर कराए। बाद में कहा कि शेयर की कीमत बढ़ गई है और अब यह 2.40 लाख का हो गया है। इसके बाद 40 हजार रुपये और ले लिए। ब्यूरो