फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेकरी संचालक और छात्र पर हमले के दो आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी में बेकरी संचालक और नौवीं के छात्र पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गलतफहमी में दोनों पर हमला किया था। बेकरी संचालक और किशोर आपस में गालीगलौज कर रहे थे तभी आरोपियों का एक साथी वहां खड़ा था, जिसे लगा कि उसे गाली दे रहे हैं। इसके बाद उसने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिव कॉलोनी गली नंबर-एक में बाइक सवार कुछ युवकों ने कॉलोनी के ही रहने वाले नौवीं के छात्र दीनानाथ और बेकरी संचालक साहिल पर हमला किया था। इस मामले में फरार आरोपी मद्रासी मोहल्ला निवासी अमन और विशाल को कैथल रेलवे पुल के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दीनानाथ स्कूल से छुट्टी के बाद साहिल के साथ बेकरी पर सामान लेने जा रहा था। इस दौरान दोनों आपस में गालीगलौज कर रहे थे। यहीं पर आरोपियों का साथी रोहित खड़ा था। जिसे लगा कि दोनों ने उसे गाली दी है। जिसके बाद आरोपियों ने बाइक सवार अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। साहिल व दीनानाथ पर हमले के वक्त उनके साथ अरमान भी मौजूद था। बाइक सवार हमलावर दीनानाथ और साहिल को चाकू घोंपकर फरार हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने अपने हाथ में लिए चाकू से साहिल व दीनानाथ पर हमला कर भाग निकले। साहिल के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें