फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंबाला से पांच सौ रुपये में लाए थे सल्फास के 20 पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नंदीग्राम गोशाला में गोवंश को मारकर उनकी खाल बेचने वाले आरोपी अंबाला स्थित खाद एवं बीज की दुकान से पांच सौ रुपये में सल्फास के 20 पैकेट खरीदकर लाए थे। करनाल स्थित नंदीग्राम गोशाला में सल्फास को गुड़ में मिलाने के बाद गोवंशों को खिलाई गई थी। जिसके बाद गोवंशों की मृत्यु हो गई थी। यह खुलासा अंबाला से गिरफ्तार किए गए 10 हजार के इनामी हत्यारोपी विजय से रिमांड के दौरान हुआ है। रिमांड खत्म होने पर सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
फूसगढ़ स्थित नंदीग्राम गोशाला में इस वर्ष 26 जनवरी को 45 गोवंशों की जहर देकर हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित विजय को पुलिस ने शुक्रवार को अंबाला से गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सल्फास की गोली के 20 पैकेट अंबाला की खाद बीज की दुकान से खरीदे थे। 10 पैकेट आरोपी विशाल को दे दिए थे, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी विशाल, रजत, सूरज, सोनू और अमर ने सल्फास की गोलियां गुड़ में मिलाकर गोवंशों को खिलाई। जिसके बाद 45 गोवंश की मौत हो गई। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को 12 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 10-10 हजार के इनामी अमित और अमर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों में बेच देते थे खाल
गोवंश को गुड़ में सल्फास देकर मारने के बाद आरोपी उनकी खाल उतार लेते थे। जिसके बाद गोवंशों की खाल सुखाते थे। खाल में पड़े कीड़ों को मारने के लिए भी सल्फास का प्रयोग किया जाता है। खाल सूखने के बाद आरोपी चमड़ा बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों में बेच देते थे। नंदीग्राम गोशाला में इनसे सल्फास देने में चूक हो गई और बड़ी संख्या में गोवंश मर गए। जिसकी वजह से वे किसी भी मृत गोवंश को नहीं ले जा सके थे।
विज्ञापन



आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। गोवंश को मारने के लिए आरोपी अंबाला की एक दुकान से सल्फास खरीदकर लाए थे। गुड़ में मिलाकर गोवंश को सल्फास दी गई। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- रामफल, प्रभारी थाना सेक्टर-32, 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें