फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अदालत में विचाराधीन मुकदमों में फर्जी कागजात के आधार पर फर्जी जमानदाता बनकर जमानत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक ने खुद को नंबरदार के तौर पर शिनाख्ती और दूसरे ने जमानती के तौर पर पेश किया था। हालांकि फर्जी कागजात उपलब्ध करवाने वाला आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों आर्थिक लाभ के लिए ऐसा करते थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में गठित पुलिस टीम ने पानीपत के महमदपुर और हाल निवासी विकास नगर निवासी गुरमीत सिंह और बसंत विहार निवासी रणजीत सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए, जिनका उपयोग जमानत प्रक्रिया में किया गया था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार करवा न्यायालय में प्रस्तुत किए। आरोपी गुरमीत नंबरदार के तौर पर खुद को शिनाख्ती और रणजीत ने जमानती दर्शाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों को एक अन्य आरोपी ने कागजात उपलब्ध करवाए थे। अब पुलिस तीसरे आरोपी अमित को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें