फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला संबंधी अपराधों की दी जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में उप​स्थित अकादमीकी निदेशक  कला रामचंद्रन और 
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के डॉ. एस राधाकृष्णन सम्मेलन कक्ष में सोमवार को महिला सुरक्षा विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न ईकाइयों से प्रशिक्षण पर आए राजपत्रित व अराजपत्रित पद के 20 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। अकादमी की प्रशिक्षक उप निरीक्षक सुनीता ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत आने वाले महिला संबंधी अपराधों और प्रशिक्षक प्रो. उप निरीक्षक रोमी ने घरेलू हिंसा अधिनियम व दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर चर्चा की। अकादमी की निदेशक कला रामचंद्रन की ओर से डीएसपी गीतिका को इस कोर्स का निदेशक नियुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें