फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जाट धर्मशाला प्रधान पद को लेकर खींचतान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। करनाल स्थित जाट धर्मशाला के प्रधान पद को लेकर चल रही खींचतान अब कस्बों तक पहुंचने लगी है। विभिन्न स्थानों पर जाट समाज के लोग बैठकें कर अपने-अपने संभावित उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को घरौंडा के किसान भवन में सुभाष काजल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों से लाठर परिवार ने धर्मशाला के विकास और समाज हित में लगातार कार्य किए हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला के विस्तार के साथ समाज को संगठित और आगे बढ़ाने के प्रयास भी किए गए हैं। बताया गया कि विवाद को सुलझाने के लिए लाठर परिवार की ओर से 21 सदस्यीय कमेटी गठित कर दूसरे पक्ष से संवाद के लिए भेजा गया था और उसके निर्णय को मानने की सहमति भी जताई गई थी। बावजूद इसके कुछ लोग इस प्रक्रिया से सहमत नहीं हुए और बैठक बीच में छोड़कर चले गए। वक्ताओं ने सभी पक्षों से अपील की कि बातचीत के जरिए समाधान निकालकर समाज की एकता बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें