फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में रफ्तार का कहर: ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, एक की मौत; समाना बाहु के पास सड़क पार कर रही थीं तीनों

Wed, 26 Aug 2026 10:38 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

गंभीर रूप से घायल राधा को नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार ट्रक ने समाना बाहु के पास सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना ढाबों के पास सड़क पार करते समय हुई, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गंभीर रूप से घायल राधा को नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आज परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की कमी और ढाबों के आसपास अवैध कटों के कारण होने वाले हादसों की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने पहले भी इन मुद्दों को उठाया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें