फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानीपत के काला आंब में 16 एकड़ में बनेगा भव्य शौर्य स्मारक

विज्ञापन
काला आम। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के तीसरे युद्ध के वीरों की स्मृति में काला आंब में 16 एकड़ क्षेत्र में भव्य शौर्य स्मारक विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दूसरे दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात कर शौर्य स्मारक के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्यों की सरकारें आपसी समन्वय से इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

शौर्य स्मारक ट्रस्ट पानीपत के अध्यक्ष प्रदीप पाटिल ने बताया कि काला आंब को प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शौर्य स्मारक के निर्माण की आधिकारिक घोषणा 14 जनवरी 2024 को पानीपत में आयोजित शौर्य दिवस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी।
उन्होंने बताया कि स्मारक के निर्माण के लिए हाल ही में 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया गया है। पहले से उपलब्ध छह एकड़ भूमि को मिलाकर अब शौर्य स्मारक कुल 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा। परियोजना का उद्देश्य पानीपत के तीसरे युद्ध में वीरों के सर्वोच्च बलिदान की गाथा को संरक्षित करने के साथ काला आंब को एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन


उद्योगपतियों से निवेश पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई प्रवास के दूसरे दिन प्रमुख उद्योगपतियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और उद्योगों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें