फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बलड़ी बाईपास पर गड्ढे से पलटा ट्रक, एक घंटे जाम

विज्ञापन
बलड़ी बायपास के पलटा कैंटर। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बलड़ी बाईपास पर वीरवार देर रात को प्लाईवुड से भरा ट्रक पलट गया। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रक परिचालक सुमित ने बताया कि उनके पिता मुरारी वीरवार शाम को यमुनानगर से भिवानी की ओर ट्रक ले जा रहे थे। सड़क किनारे बने गड्ढे से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया।
विज्ञापन


ट्रक में भरा प्लाईवुड सड़क पर बिखर गया जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। थाना प्रभारी तरसीम ने बताया कि देर रात हादसा हुआ था। एक घंटे के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। इसके बाद यातायात सुचारु करा दिया गया था। मामले में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें