फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कार की चाबी से पहचान

विज्ञापन
इसी गाड़ी के माध्यम से हुई थी पहचान। पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले में बजीदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय सोहन लाल निवासी शुगर मिल की मौत हो गई। कपड़ों में मिली कार की चाबी ने पहचान कराने में मदद की।
जीआरपी के जांच अधिकारी ऋषिकुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। कपड़ों से एक कार की चाबी बरामद हुई। पुलिस ने आसपास खड़ी गाड़ियों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर खड़ी एक स्विफ्ट कार उस चाबी से खोली गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या आत्महत्या। जीआरपी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें