फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहीदी चौक की ग्रिल में घुसा ट्रक, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
शहरी चौक की ग्रिल तोड़कर पार्क में घुसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। बस अड्डे के नजदीक स्थित शहीदी चौक पर बुधवार रात बड़ा हादसा बच गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर चौक पर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौक के चारों ओर लगी ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चौक पर कोई मौजूद नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ट्रक चालक संतोष यमुनानगर से प्लाई लेकर जयपुर जा रहा था। इंद्री के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने अचानक ट्रक की तरफ वाहन मोड़ दिया। आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए ट्रक चालक ने वाहन दूसरी दिशा में मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे शहीदी चौक की ग्रिल में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक संतोष ने बताया कि कैंटर को बचाने के प्रयास में उसे अचानक ट्रक मोड़ना पड़ा। अगर वह समय रहते वाहन नहीं मोड़ता तो दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो सकती थी और हादसा गंभीर हो सकता था।
शहीदी चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग
स्थानीय निवासी खुशनीत, रजत, अमित, राजेश, कमलेश ने कहा कि शहीदी चौक पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और तेज गति के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि शहीदी चौक का निरीक्षण कर जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट सहित आवश्यक यातायात प्रबंध किए जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें