फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 19 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बस्तली पुलिया के पास ट्रक की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृतक राजेश के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल सुमित का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन


निसिंग थाना पुलिस ने सुरेंद्र पाल निवासी रसीना जिला कैथल की शिकायत पर आरोपी मिथलेस उर्फ मिकर वासी धन्नजयान जिला ओरंगाबाद बिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को आरोपी ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए शिकायकर्ता के भतीजे राजेश कुमार (23) की बाइक को टक्कर मारी। जिससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया और भतीजे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

ऑटो की टक्कर से महिला की जान गई
करनाल। गांव चौरा खालसा में ऑटो की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने रोहताश निवासी चोरा खालसा की शिकायत पर सुशील वासी ब्याना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायकर्ता रोहताश ने बताया कि आरोपी ने ऑटो को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए गांव चौरा खालसा में उसकी माता केला देवी को टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बस की टक्कर से महिला घायल
करनाल। बस की टक्कर लगने से अनाजमंडी घरौंडा की एक महिला घायल हो गई। घायल अजीत कौर की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल अजीत कौर ने बताया कि आरोपी ने लापरवाही से बस को चलाते हुए उसे टक्कर मारी जिसस वह घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें