छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्र और शिक्षक। कॉलेज
अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक जागरूकता शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना की। हेल्दी फूड प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. अंजू तंवर के निर्देशन में चले इस अभियान में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. बिंदु ने नैको एप और हेल्पलाइन 1097 के प्रति जागरूक किया, जबकि प्रो. हर्षिता पूनिया के नेतृत्व में औषधीय पौधों के रोपण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद
छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्र और शिक्षक। कॉलेज