फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इन राहों पर चलना जरा संभलकर

Tue, 26 Nov 2024 07:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी की टूटी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर बने गहरे गड्ढों व बजरी के कारण वाहन चालक यहां फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में कोई दोपहिया वाहन चालक जल्दबाजी में सड़क पार करने का प्रयास करता है तो हादसे का शिकार बन जाता है।
पुरानी सब्जी मंडी बीज मार्केट चौक, घंटाघर, नगर खेड़ा चौक जो कि मुख्य बाजार में आने वाली मुख्य सड़क पर पड़ते है उन पर बरसाती पानी निकालने की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण से यहां पर सड़कों के बीचों बीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई जगह सड़कें टूटने की वजह से बजरी फैली है। इससे हादसों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के इस मुख्य मार्ग पर हजारों चौपहिया, रिक्शा व दोपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में दिन-रात ज्यादा आवाजाही के कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। 100 मीटर की सड़क पर ही बीचो बीच पांच से अधिक गहरे जानलेवा गड्ढे बने दिखते हैं, जिसकी वजह से वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
कुंजपुरा रोड, मुगल कैनाल रोड, सब्जी मंडी रोड से होते हुए कर्ण गेट व घंटाघर की सड़क की स्थिति भी सस्ता है। इन क्षेत्रों में सड़क टूटने के बाद वहां से नुकीली बजरी भी निकल गई है, जिस कारण वाहनों के टायर पंक्चर हो जाते हैं। इस कारण आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
एसडी मॉडल स्कूल के निकट सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं और बजरी निकली हुई है। रेलवे रोड पर कई लोगों ने बताया कि प्रशासन समय-समय पर सड़कों को ठीक करता रहा है, लेकिन इस समय ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। इस वजह से कई बार रात को आटो सहित कई वाहन पलट चुके हैं। वहीं कई लोगों की टांगें टूट चुकी हैं।
रोजाना वाहन चालक हो रहे चोटिल
पुरानी सब्जी मंडी के सामने बीज मार्केट चौक पर बने गहरे गड्ढे के कारण रोजाना वाहन चालक चोटिल हो रहे है। यहां सुलभ शौचालय की पाइपलाइन लीकेज होने के कारण हर रोज शाम को पानी भर जाता है। इस कारण से जर्जर हो चुकी सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए है। - संदीप कश्यप

रिक्शा चालकों के लिए मुसीबत
तीन दिन पहले बीज मार्केट चौक पर रिक्शा पलट जाने से एक लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। नुकीली बजरी उसकी बाजू में इस तरह से गड़ गई थी कि उन्हें निकालना भी मुश्किल हो गया था। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाए। - वीरेंद्र रिक्शा चालक

रात को दिखाई नहीं देते गड्ढे
शहर में कई जगह सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। इस वजह से लोगों को बहुत परेशानी होती है। लेकिन कई बार रात को वाहन चालकों को गड्ढे ही नहीं दिखाई देते। लोगों को बहुत परेशानी हो रही हैं। स्पीड ब्रेकरों के आगे भी गड्ढे बने हुए हैं। इस वजह से वाहनों को स्पीड ब्रेकर क्रॉस करने में मुश्किल हो रही है। - ईशम सिंह
विज्ञापन


कई लोग हो चुके चोटिल
शहर के पुराना सब्जी रोड ज्यादा पर गड्ढे होने के बाद कई जगह पर नुकीली बजरी निकली हुई है। इस कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। - गौरी शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें