फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्रियों का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- धुंध ने बढ़ाई परेशानी, यात्री बोले, घंटों ठंड में बैठने को हुए मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। धुंध के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें लेट चल रही हैं। इस कारण यात्री अपने गंतव्य पर कई घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं। रेलवे की ओर से धुंध व कोहरे के कारण गाड़ियों के देरी से आने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से आने के कारण रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है। करनाल रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री काउंटर पर पहुंच कर बार-बार ट्रेन के आने का समय पूछ रहे हैं। ऐसे में जो ट्रेनें दो से पांच घंटे तक लेट हैं, उनमें सफर करने वाले यात्री स्टेशन पर ही ठंड में रात बिताने को मजबूर हैं। अधिकतर ट्रेनें अंबाला जंक्शन पर आकर रुक रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस, पशिचम सुपर फास्ट एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली इंटर सिंटी एक्सप्रेस व पैसेंजर एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब दो-तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इस कारण से रेलवे स्टेशन के साथ-साथ टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी है।



तीन माह के लिए 16 ट्रेनें रद्द

एक ओर जहां धुंध के कारण रेलगाड़ियां समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रहीं। वहीं रेलवे की तरफ से 16 ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द करने की घोषणा की है। फिरोजपुर मंडल के चाहेडू-साहनेवाल रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के कारण 29 फरवरी तक विभिन्न 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि धुंध के कारण सिग्नल नहीं दिखने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।





दो घंटे से कर रहे इंतजार

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए दो घंटे हो गए हैं। उन्हें करनाल से भोपाल जाना है। टिकट काउंटर पर जब ट्रेन के बारे में पता किया तो पता चला कि ट्रेन शाम को पांच बजे तक आएगी।

- अंजू
ठंड में बैठने को मजबूर

करनाल से भोपाल जाने वाली ट्रेन का आने का समय पांच बजे बता रहे हैं। ट्रेन का इंतजार करते हुए तीन घंटे हो गए हैं। दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन पर अपने परिवार के साथ आए थे। शाम को ट्रेन आने की वजह से ठंड में बैठना पड़ रहा है।

- सुनीता


मोबाइल एप पर सही सूचना नहीं

करनाल से कानपुर जाने के लिए जैसी ही स्टेशन पर आए तो ट्रेन अपने समय से पहले आकर चली गई थी। जिस कारण अब शाम को साढ़े छह बजे वाली ट्रेन से जाना पड़ेगा। कोहरा होने के कारण एप पर ट्रेन देरी से आने का समय दिखा रही थी, जब स्टेशन आए तो पता चला कि ट्रेन पहले ही जा चुकी है।
विज्ञापन


- कमलेश


बैठने की नहीं बेहतर सुविधा

करनाल से कानपुर जाने के ट्रेन की टिकट पहले से बनवा ली थी। रेलवे स्टेशन आकर पता चला कि कोहरे के कारण ट्रेन तीन घंटे देरी से आ रही है। रेलवे स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ठंड में अंदर बैठने की व्यवस्था नहीं है।

- सुरजन यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें