संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। अनाज मंडी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना नंबर प्लेट की धान की ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली से हादसा होने की आशंका रहती है। मंगलवार को अनाज मंडी के बाहर तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली का खंभा तोड़ दिया। 11 हजार केवी के तार आपस में टकरा गए।
मार्केट कमेटी सचिव गौरव आर्य नेे बताया कि लोडिंग के लिए ट्रांसपोर्टर का कार्य खरीद एजेंसियों के पास होता है। इसके बारे में खरीद एजेंसियों के निरीक्षक ही बता सकते हैं। हैफड़ के निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि धान के उठान के लिए ट्रकों में उठान किया जा रहा है और अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉली में उठान नहीं करवाया जा रहा है। बिजली निगम निसिंग के एसडीओ संदीप श्योकंत ने कहा कि अनाज मंडी के बाहर यदि ट्रैक्टर चालक ने बिजली का पोल तोड़ दिया है तो जेई को भेजकर इसकी जांच करवाता हूं।