फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल 12 केंद्रों पर 3001 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेएनवी कक्षा छठी में दाखिले की चल रही प्रक्रिया, सबसे ज्यादा तीन केंद्र करनाल खंड में
विज्ञापन


- नीलोखेड़ी में महज एक ही केंद्र बनाया, परीक्षा केंद्र में एक घंटा पहले मिलेगा प्रवेश

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सग्गा में कक्षा छठी के दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 3001 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी हो गई हैं।

परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र यानी रोल नंबर भी विद्यालय समिति की ओर से जारी कर दिए गए हैं। जिसे वे वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर करनाल जिले के छह खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। 12 केंद्रों में 3001 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


करनाल खंड में सबसे ज्यादा तीन केंद्र बनाए गए हैं। जबकि नीलोखेड़ी खंड में महज एक ही केंद्र बना है। जबकि अन्य सभी केंद्रों में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। प्रिंसिपल अजित कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने रोल नंबर समय से निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो। किसी भी प्रवेश पत्र में त्रुटि संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल में कार्यदिवस में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग को 40 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे
इस बार प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा प्रारूप के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को कुल दो घंटे का समय मिलेगा। इस समय में उन्हें कुल 80 प्रश्न हल करने होंगे। छात्रों को चयन जेएनवीएसटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को कक्षा छह के पाठ्यक्रम के बारे में पता होना जरूरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय में तीन खंड शामिल हैं। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षा, अंकगणित परीक्षा और भाषा परीक्षा को शामिल किया गया है।

-
किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

खंड
केंद्र

परीक्षार्थी

करनाल पीएमश्री जीएसएसएस
312

करनाल जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड
312

करनाल जीजीएसएसएस प्रेमनगर
265

घरौंडा जीजीएसएसएस
312

घरौंडा
द सैंचुरी स्कूल

305

नीलोखेड़ी जीएसएसएस

323

असंध जीजीएसएसएस
240

असंध
डीएवी पब्लिक असंध
189

इंद्री
शहीद उधम सिंह एसएसएस
168

इंद्री जीएसएसएस लड़के
155

निसिंग जीजीएसएसएस
216

निसिंग जीएमएसएसएसएस
204
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें