फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 62 केंद्रों पर होगी महिला सिपाही पद की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा 18 व 19 सितंबर को होगी। परीक्षा नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि योग्य युवाओं का चयन हो, इसके लिए आयोग ने लिखित परीक्षा को काफी सतर्कता से आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिले में परीक्षा को लेकर 62 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें करीब 18 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

दो सत्रों में होगी परीक्षा
परीक्षा में 20 उड़नदस्ता अधिकारी तैनात रहेंगे। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी व केंद्र अधीक्षक परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों से मास्क का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जो स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा वह मास्क के साथ-साथ गलब्ज भी पहनकर परीक्षा केंद्र में आएंगे। परीक्षा 2 सत्र में आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 सितंबर को सुबह के सत्र में 10.30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक तथा 19 सितंबर को सायं के सत्र में सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

डीईओ को दिए निर्देश
नोडल अधिकारी अदिति ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी को आदेश दिए हैं कि वह परीक्षा के दौरान विशेष ध्यान रखें। सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यापक व्यवस्था हो। सभी केंद्रों को सैनिटाइज किया जाए। शौचालय की व्यवस्था, पीने के पानी का उचित प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित होने से पहले ही सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करें ताकि कमी का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें