फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर चला शहर, नो कार का दिया संदेश

Wed, 04 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
17 नवंबर से हर मंगलवार को जिलेभर में कार फ्री डे मनाने को लेकर शहर में साइकिल रैली निकाली गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शहर के मुख्य लोग साइकिल पर चले और उन्हें सप्ताह में एक दिन साइकिल पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-12 से जागरूकता रैली शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता एसपी पंकज नैन ने की। मंगलवार नो कार का संदेश देते रहे नारे लगाते हुए एसपी समेत सभी साइकिल पर सवार होकर चले। रैली की शुरूआत सेक्टर 12  से हुई जो सेक्टर-13 से होते हुए अस्पताल चौक, अस्पताल चौक से होते हुए मॉडल टाउन और फिर शहर भर में घूमने के बाद सेक्टर-12 में समाप्त हुई।

एसपी पंकज नैन ने बताया कि जो आने वाली 17  नवंबर को जिलेभर में कार फ्री डे मनाया जाना है उसका संदेश देने के लिए मंगलवार के दिन यह साइकिल रैली निकाली गई। इसमें पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी, थाना इंचार्ज, सामाजिक संस्थाओं के लोग, स्कूली बच्चे व डॉक्टर्स मौजूद रहे। जिले के लोगों पुलिस की इस पहल की काफी तारीफ की और इससे बेहतर कदम बताया। इस साइकिल रैली में शहर के काफी संख्या में लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार फ्री डे नहीं है आसान
कार फ्री डे के लिए शहर के लोगों को तैयार किया जा रहा है। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। दरअसल, इस पूरे अभियान की अगुवाई एसपी पंकज नैन कर रहे हैं, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को छोड़कर जबकि सिविल प्रशासन के कोई अधिकारी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बेशक राहगिरी कार्यक्रम सफल रहा हो, लेकिन सीएम के आगमन को छोड़कर न तो कभी कार्यक्रम में डीसी दिखे और न ही उनके अन्य अधिकारी। कार फ्री डे को लेकर भी संशय है कि कहीं प्रशासन के अधिकारियों में ही अलग मत न हो, ऐसे में लोगों को 17 नवंबर का इंतजार है। उधर, अच्छी बात यह है कि एसपी के साइकिल अभियान के साथ लगातार शहर की सामाजिक संस्थाएं जुड़ रही हैं, इससे लोग जागरूक जरूर हो रहे हैं।
डीएवी कॉलेज में साइकिल पर पहुंचे एसपी  
एसपी पंकज नैन ने साइकिल रैली के बाद भी डीएवी पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में साइकिल पर पहुंचे। एसपी को साइकिल पर आता देखकर अन्य पुलिस कर्मचारियों ने यातायात को रोककर रखा। एसपी के साथ गनमैन भी साइकिल पर चले। डीएवी कॉलेज में एसपी को साइकिल पर आता देखकर सैकड़ों विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर एसपी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें