फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली-पानी की शिकायतों का करें समयबद्ध निस्तारण

Sat, 06 Dec 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.समीक्षा बैठक को संबोधित  करती उपायुक्त उत्तम सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त उत्तम सिंह ने शिविर में बिजली, पानी और अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्वयं अवलोकन करें और जिस शिकायतकर्ता का जो अधिकार है, वह उसे समयबद्ध मिले, यह सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को यह भी ध्यान रखना है कि किसी योजना का गलत तरीके से कोई अपात्र व्यक्ति लाभ न लें, यह जिम्मेदारी भी प्रशासन की है। बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों व लंबित तथा रि-ओपन शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में नगराधीश मोनिका शर्मा, डीआरओ मनीष यादव, डीएमसी अभय सिंह, डीडीपीओ कंचनलता के साथ पुलिस विभाग समेत अन्य सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें