करनाल। मूनक थाना पुलिस को बुधवार शाम गगसीना के पास सड़क किनारे एक तीन वर्षीय बच्चा भटकता मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम लॉकडाउन पासवान बताया। वहीं मां का नाम सुगनी और पिता का नाम अजय पासवान बताया है।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को दी। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे को एमडीडी बाल भवन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चा दिल्ली से करनाल तक किसी तरह पहुंचा है।
पुलिस पता लगाने में जुटी है कि बच्चा यहां कैसे पहुंचा और उसके माता-पिता कहां हैं। बच्चे की पहचान और परिजनों की तलाश के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भी सूचना भेज दी गई है। ब्यूरोग