फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाकू से वार कर लूटा लैपटॉप और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के शेखपुरा डेरा माजरा निवासी 42 वर्षीय राकेश पर तीन बदमाशों ने बुधवार देर रात हमला कर दिया। राकेश डीजे ऑपरेटर है और पानीपत से घर लौट रहा था। जब वह जीटी रोड पर शामगढ़ से पहले दादूपुर गांव के पास पहुंचा, बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। हथियारबंद बदमाशों ने चाकू की नोक पर उससे लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। राकेश ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल राकेश को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें