फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के भागने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 25 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत पकड़े गए दो आरोपियों में से एक आरोपी के पुलिस हिरासत से भाग जाने के मामले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है जबकि दो को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पड़ने वाली मंगलौरा चौकी पुलिस ने स्कोडा गाड़ी से 2.80 क्विंटल चूरापोस्त के साथ सोनी निवासी छतरीवाला जिला संगरूर पंजाब और सन्नी निवासी थाना अमरगढ़ संगरूर निवासी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था।

रविवार को रिमांड के बाद पुलिस कर्मचारी दोनों को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लाया। वहां मेडिकल के बाद उनमें से एक आरोपी सन्नी पुलिस कर्मी से हाथ छुड़वाकर अस्पताल में स्थित पार्किंग की ओर भागने लगा। इसका पीछा ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस की आवाज सुनकर पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात विजय ने दीवार फांदते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब सन्नी को पकड़ा गया तो पुलिस की गाड़ी में बैठा पुलिसकर्मी दूसरे आरोपी सोनी को छोड़कर सन्नी के पास आ गया। इस प्रकार मौका पाकर और पास में पुलिसकर्मी न होने का फायदा उठाकर गाड़ी में बैठा आरोपी सोनी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने संज्ञान लिया। अस्पताल में मौके पर मौजूद तीनों पुलिसकर्मी ईएएसआई विजय कुमार (बेल्ट नंबर -5), ईएचसी रामफल (बेल्ट नंबर 626) और सी-1 प्रेम सिंह (नंबर-26) के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। तीनों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मधुबन थाना प्रभारी सुभाष कुमार और मंगलौरा चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह को आरोपियों को गंभीरता से न लेने के कारण दोनों की बदली पुलिस लाइन करनाल में कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें