- अंबाला के ऑल हैदर स्वीमिंग पूल में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य स्तरीय टैलेंट हंट तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल को अंबाला कैंट के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आयोजित हुई। टूर्नामेंट की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के तीन खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते हैं।
प्रतियोगिता में करनाल से चार लड़कियां और आठ लड़के शामिल हुए। यह टूर्नामेंट जेजी शर्मा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से उनकी याद में आयोजित हुआ। इसमें जिले के अमनदीप सैनी ने आयु समूह दो की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वहीं दिव्यांशी ने समूह दो की 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में एक रजत व कांस्य पदक जीते हैं। समूह चार की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में समक्ष ने रजत पदक व इसी समूह की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भी रजत ने रजत पदक जीता है।