फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, चौथा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राहगीरों से लूटपाट करने वाले हथियारबंद गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचने में करनाल के डिटेक्टिव स्टाफ ने सफलता हासिल की है। धरे गये आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल राजपूत गांव निवासी फरमान तथा सहारनपुर जिले के कुंडा खुर्द गांव निवासी हनीश, निजाकत उर्फ काका के रूप में हुई है, जबकि इनका चौथा साथी मनवर उर्फ भूरा बिना नंबर की बाइक से भागने में कामयाब रहा। सभी आरोपी करनाल जिले में सलारू गांव के समीप सड़क के पास बनी एक बाबा की कुटिया में छिपे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो जुलाई की रात आरोपियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। योजनाबद्ध तरीके से शनिवार को एक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में बाइक पर निकला और आरोपियों के संभावित ठिकाने के समीप पहुंचा। तभी एक आरोपी ने टॉर्च दिखाकर बाइक सवार पुलिसकर्मी को लूटने की मंशा से रुकने का इशारा किया।
जैसे ही बाइक रुकी तो पीछे से आ रही पुलिस टीम ने आरोपी फरमान, हनीश व निजाकत को काबू कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल 12 बोर, एक देसी पिस्तौल 315 बोर, छह कारतूस व सरिया बरामद किया गया है। इनके खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। साथ ही इनके चौथे साथी के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें